मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश पर अवैध कैमीकलों के सप्लायरों पर अब तक की गयी सबसे बडी कार्यवाही।
एसटीएफ.की कुमाउँ यूनिट द्वारा आबकारी टीम तथा कोतवाली किच्छा जनपद उधमसिहनगर के साथ संयुक्त रुप अवैध कैमीकल से भरे करीब 108 ड्रमों के जखीरे को किया गया बरामद ।
एसटीएफ द्वारा कोतवाली किच्छा क्षेत्र में एथनाँल,गलुकोज,सर्बीटौल से भरे ड्रमों को से करीब 15,650 लीटर प्रतिबंधित कैमीकल को किया गया बरामद ।
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के "अपराध मुक्त उत्तराखण्ड" के विजन तथा पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा चलाए जा रहे।
अभियान के अंतर्गत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखण्ड द्वारा आज दिनांक 09/07/26 को कोतवाली किच्छा जनपद उधमसिंहनगर के लालपुर क्षेत्र में संयुक्त रुप से स्थानीय पुलिस एव आबकारी टीम के साथ छापा मारी की गयी।
तो लालपुर स्थित एक गोदाम से भारी मात्रा मे रासायनिक पदार्थों से भरे करीब 108 ड्रम तथा बरामद हुए तथा 78 खाली ड्रम बरामद हुए । भरे ड्रमों मे करीब 9050 लीटर एथौनाँल, 2600लीटर ग्लुकोज तथा 4000लीटर सर्बीटाँल बरामद हुआ। उक्त सभी रासायनिक पदार्थ प्रतिबन्धित श्रेणी में आता है गोदाम को सील किया गया ।
एसटीएफ द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को फर्जी अथवा संदिग्ध कार्यों में लिप्त होने के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है।
तो वह तत्काल एसटीएफ को अवगत कराएं, सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा।
एसटीएफ से संपर्क हेतु मो.नं. 9412029536
एसटीएफ उत्तराखण्ड टी
निरीक्षक विकास चौधरी
उ0नि0 विपिन चन्द्र जोशी
उ0नि0 कृष्ण गोपाल मठपाल
हे0 का0 रविन्द्र सिह बिष्ट
हे0 का0 महेन्द्र गिरी
हे0का0 किशोर कुमार
का0 जितेन्द्र कुमार
किशन चन्द्र शर्मा (सर्विलांस)
कोतवाली किच्छा टीम
उ0नि0 बसन्त कुमार
का0 त्रिलोक सिंह
आबकारी टीम
निरीक्षक महेन्द्र सिंह बिष्ट एवं स्टाफ शामिल हैं।