अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत थाना फतेहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस टीम ने घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 3 जून 2026 को पीड़िता द्वारा थाने में एक तहरीर दाखिल की गई थी।
तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने उसके घर में जबरन घुसकर गाली-गलौज व मारपीट की और उसके साथ बलात्कार (दुष्कर्म) की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए मु०अ०सं० 224/26 धारा 64(1)/115(2)/351(3)/329(3)/324(4)/352 बीएनएस (BNS) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक विरेंद्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
आज मुखबिर की सूचना पर मुस्तैद पुलिस टीम ने रजापुर जाने वाले रास्ते से दोपहर वांछित अभियुक्त सलमान को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान सलमान पुत्र आलीम, निवासी तेलपुरा, थाना बुग्गावाला, जिला (हरिद्वार) के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पीड़िता के साथ पूर्व में उसकी शादी हुई थी और उनका एक बेटा भी है।
बीते 30 मई को वह अपने बेटे को देखने पीड़िता के घर गया था, जहाँ उनके बीच विवाद हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना फतेहपुर के प्रभारी निरीक्षक विरेंद्र सिंह राणा, उपनिरीक्षक (उ०नि०) भूपेन्द्र कुमार शर्मा, कांस्टेबल कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार और रिका० रवि कुमार शामिल रहे।