नशे के सौदागरों पर चंपावत पुलिस का बड़ा प्रहार,235 ग्राम स्मेक हैरोईन के साथ तस्कर गिरफतार ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को मिली मजबूती 75 लाख रुपए के मूल्य की स्मैक बरामद की गई है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने एव नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से श्रीमती रेखा यादव पुलिस।
अधीक्षक चंपावत के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एव अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 24/06/2026 को श्रीमती निहारिका सेमवाल क्षेत्र अधिकारी टकनपुर के पर्यवेक्षण एव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टकनपुर एव प्रभावी एस ओ जी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में गठित संयुक्त पुलिस टीम द्वारा टकनपुर क्षेत्र में संघन चैकिंग एव निगरानी अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान मनिहारगोठ क्षेत्र अंतर्गत रेलवे पटरी के समीप मोटरसाइकिल पर बैठे एक संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे से 253 ग्राम अवैध स्मैक हेरोइन बरामद हुई।
अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर अदालत में पेश किया गया है ،गिरफ्तार अभियुक्त तस्लीम मसूरी पुत्र सलीम मसूरी निवासी वार्ड नंबर 06 जिला पीलीभीत हाल निवासी सिद्ध नवदिया नानकमत्ता को गिरफ्तार किया गया है।
जिसके कब्जे से 253 ग्राम अवैध स्मैक हेरोइन बरामद की गई है जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 75,00000 आकी गई है।
पुलिस ने एक बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और 900 रुपए की नगदी भी बरामद की है।
इसके अलावा आरोपी के कब्जे से एक वीवो मोबाइल फोन बरामद किया गया है, पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने।
बताया कि वह उक्त स्मैक हैरी सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी टाटरगज थाना हजारा जनपद पीलीभीत से लेकर नशे के आदी युवाओं को बेचता था।
मामले में नामजद अभियुक्त हैरी सिंह की तलाश जारी है अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली टकनपुर में एस ओ जी प्रभारी चंपावत कमलेश भट्ट की ओर से मुकदमा संख्या 39/26 धारा 08/21/29/60 एन डी पी एस एक्ट में दर्ज कराया गया है अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक चेतन रावत।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टकनपुर, उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट प्रभारी एस ओ जी,उप निरीक्षक तेज कुमार कोतवाली टकनपुर, उप निरीक्षक प्रकाश भट्ट एस ओ जी, मुख्य आरक्षी ललित श्रीवास्तव एस ओ जी, मुख्य आरक्षी नासिर हुसैन एस ओ जी, मुख्य आरक्षी तपेन्द् जोशी एस ओ जी
मुख्य आरक्षी महेंद्र डंगवाल एस ओ जी, आरक्षी उमेश राज एस ओ जी, आरक्षी दीपक कुमार टकनपुर कोतवाली शामिल हैं,नशे के विरुद्ध चंपावत पुलिस की सख्त चेतावनी, चंपावत पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में नशें के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा नशा तस्करों एव उनके नेटवर्क के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्यवाही भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।
चंपावत पुलिस जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी बिक्री अथवा सेवन से संबंधित जानकारी मिलने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस एव 1933 मानस पर दे आपको सतकर्ता एव सहयोग से ही नशा मुक्त चंपावत नशा मुक्त उत्तराखंड के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।