नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है।
कि नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए नशा तस्करी करने वाले की धरपकड़ तेज कर उनके विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन पर।
अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कात्याल और पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सैनी अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस उपाधीक्षक की अगुवाई में कोतवाली।
बनभूलपुरा के प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फत्रयाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था के लिए गश्त के दौरान थाना बनभूलपुरा पुलिस की टीम में उप निरीक्षक मोनी टम्टा।
दिलशाद अहमद कानिष्ठ सुनील कुमार लक्ष्मण राम द्वारा शांति व्यवस्था एव संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की जांच पड़ताल के दौरान आरोपी शहनाज़ पुत्री समीम निवासी 13 बीघा ट्यूबवेल वाली गली इन्द्र नगर थाना बनभूलपुरा को गोला पार्किंग स्थित।
सज्जाद की झोपड़ी के नजदीक से 10.26 ग्राम स्मेक सहित गिरफ्तार किया गया है आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।