JANVAANI NEWS

ट्रांजिट कैंप पुलिस का बड़ा एक्शन! चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद 3 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

10 Jul 2026, 08:04 PM • By M SALEEM KHAN

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देशन में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ट्रांजिट कैंप पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 

पुलिस ने चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। 

आरोपियों को चोरी की बाइक के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, 4 जून 2026 को उत्तराखंड पुलिस मोबाइल ऐप के माध्यम से जगतपुरा वार्ड नंबर-6 निवासी अंकुश प्रजापति ने ऑनलाइन ई-एफआईआर दर्ज कराई थी। 

शिकायत में बताया गया कि उन्होंने 2 जून की रात अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक UK06L9237 घर के बाहर खड़ी की थी, लेकिन देर रात बाइक चोरी हो गई।

पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीन युवक बाइक चोरी करते हुए दिखाई दिए, जिसके आधार पर ट्रांजिट कैंप थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, सीसीटीवी फुटेज खंगाली और तकनीकी व पारंपरिक पुलिसिंग के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू की। 

लगातार की जा रही कार्रवाई के दौरान 9 जुलाई 2026 की रात उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र अपनी टीम के साथ परशुराम चौक से आनंदपुर रोड की ओर गश्त कर रहे थे। 

इसी दौरान सड़क किनारे बिना नंबर प्लेट की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर तीन युवक बैठे दिखाई दिए।

पुलिस ने जैसे ही उन्हें रोकने का प्रयास किया, तीनों युवक भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। 

पूछताछ में उनके कब्जे से बरामद बाइक वही निकली, जो ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से चोरी हुई थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंश खत्री उर्फ अक्की (19 वर्ष), रजत (22 वर्ष) और कमल मौर्य (21 वर्ष) के रूप में हुई है। 

तीनों वर्तमान में नैनीताल जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रह रहे थे। 

पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के बाद मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की अन्य धाराएं भी बढ़ा दी हैं और सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बरामदगी

एक चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (काला रंग) संख्या UK06L9237

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र, अपर उपनिरीक्षक चन्द्रप्रकाश बवाड़ी।

हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल गिरजा शंकर और कांस्टेबल हिमांशु आर्या शामिल रहे।

ट्रांजिट कैंप पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में वाहन चोरी करने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read Original Article