JANVAANI NEWS

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का कस्बे में भव्य स्वागत, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए जुटने का आह्वान

06 Jul 2026, 12:01 PM • By SONU RANA

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय मदन कौशिक जी का आज हरिद्वार से माँ शाकुंभरी देवी के दर्शन के लिए जाते समय, नगर पंचायत छुटमलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। 

रुड़की रोड स्थित भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य विकास गुप्ता के कैंप कार्यालय पर आयोजित।

इस स्वागत समारोह में कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर पूरी एकजुटता के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अभी से जी-जान से जुट जाएं। 

उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता को समझाएं और देश व प्रदेश के विकास के लिए माननीय मोदी जी व योगी जी के हाथों को मजबूत करने का कार्य करें। 

इस गौरवमयी अवसर पर भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य विकास गुप्ता, पूर्व एसडीओ अशोक शर्मा, पूर्व प्रधान नरेश धीमान, संदीप रोहिल्ला, मास्टर सुशील सैनी, मांगेराम शर्मा।

रविश सैनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता अरोड़ा, सभासद ममता शर्मा, नीतू माहेश्वरी, सभासद सुमित काम्बोज, ऋषिपाल सैनी, ऋषिपाल उपाध्याय, कुंवरपाल राठी, अरविंद शांडिल्य।

बृजभूषण सैनी, सुमित बंसल, हेमंत सैनी, राजकुमार प्रधान, राजकुमार मित्तल, सुधीर सैनी, सुशील चौधरी, अरविंद मित्तल, शोभित चौहान, मोहित शर्मा, पंडित जनेश्वर प्रसाद, सत्यपाल सैनी।

दिनेश पंडित, अंकित वाल्मीकि, चौधरी योगेंद्र, श्रवण कश्यप, शुभम धीमन, शुभम शर्मा, विनय सैनी, सूर्यांश शर्मा, आयुष गुप्ता और सत्यम गुप्ता सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read Original Article