JANVAANI NEWS

लंबे अरसे से जर्जर सड़क के निर्माण के लिए आगे शहर विधायक शिव अरोरा

10 Jul 2026, 08:10 PM • By M SALEEM KHAN

रम्पुरा की बदहाल सड़क का निर्माण शुरू, विधायक शिव अरोरा ने मौके पर पहुंचकर कराया शुभारंभ, करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनेगा सीसी मार्ग, तीन वार्डों के हजारों लोगों को मिलेगी राहत

रुद्रपुर। 

रम्पुरा क्षेत्र की लंबे समय से जर्जर पड़ी कटोरी मंदिर से चंद्रपाल किराना तक जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण कार्य गुरुवार को विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी में शुरू हो गया। 

करीब दो वर्षों से बदहाल इस सड़क के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

विधायक शिव अरोरा सुबह मौके पर पहुंचे और अपने सामने निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। 

सड़क निर्माण शुरू होते ही क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। स्थानीय पार्षदों और बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि रम्पुरा उनका परिवार है और क्षेत्र के विकास के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि यह सड़क तीन वार्डों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण लाइफलाइन है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं। 

लंबे समय से इसकी मरम्मत की मांग की जा रही थी, जिसे अब प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि लगभग 20 लाख रुपये की विधायक निधि से इस सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। 

सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से होगा, जिससे क्षेत्रवासियों को वर्षों पुरानी समस्या से राहत मिलेगी।

विधायक ने यह भी बताया कि रम्पुरा बारातघर के विस्तार एवं सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल हो चुका है और शासन को भेजा जा चुका है।

स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

इस दौरान वार्ड 21 के पार्षद गिरीश पाल, वार्ड 22 के पार्षद पति चंद्रसेन चंदा, वार्ड 23 के पार्षद पति राजू कोली, नामित पार्षद राजकुमार कोली।

पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह कोली, डॉ. महेश कोली, सौरभ गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Read Original Article