शहर की पाश बस्ती भूत बंगला में 13 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ करने के प्रकरण को शहर विधायक शिव अरोरा खुद रम्पुरा पुलिस चौकी जा पहुंचे इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या स्थानीय लोगों भी मौजूद थे।
और इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाने की मांग की विधायक शिव अरोरा ने पुलिस अफसरों से मुलाकात कर इस मामले में सख्त और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों के साथ सम्मान व सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए सभ्य समाज में कोई जगह नहीं है, ऐसे जिहादियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
ताकि भविष्य में कोई इस का दुस्साहस न कर सके उन्होंने कहा भूत बंगला में मुस्लिम परिवार ज्यादा है और हिंदू परिवार कम है।
लेकिन किसी भी सूरत में उसे पाकिस्तान नहीं बनने दिया जाएगा और ऐसे जिहादियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो युवकों साहिल और शाहरुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक युवक को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि दूसरा फरार है, स्थानीय लोगों का कहना है कि बेटियों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में दोषियों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए।
जो सभ्य समाज में कड़ा संदेश हो, उन्होंने कहा कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए, इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोगों भी मौजूद थे।