JANVAANI NEWS

दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के साथ बर्बता पूर्ण लाठी चार्ज पर आम आदमी ने डीएम नितिन सिंह भदौरिया को सौंपा ज्ञापन

20 Jul 2026, 09:02 PM • By M SALEEM KHAN

पेपर लीक मामले को देश भर के छात्रों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर केन्द्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, दिल्ली में आज यानी 20 जूलाई को जो भी कुछ हुआ उसका देश भर में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा और सामाजिक संगठनों द्वारा चौतरफा विरोध किया किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे धरना प्रदर्शन एव भूख हड़ताल तथा आज प्रस्तिवित सांसद भवन कूंच मार्च के समर्थन में आम आदमी पार्टी रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के नेताओं ने जिला मुख्यालय रुद्रपुर पहुंचकर जिला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपा।

आम आदमी पार्टी के आव्हान पर क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के अध्यक्ष शिवदेव सिंह, दिनेश चन्द्र,सोटू तथा आम जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस मौक़े पर समन्वय समिति आम आदमी पार्टी के सदस्य धर्मेंद्र ने केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए।

कहा हमारे देश के भविष्य पर लाठियां बरसाई जा रही पानी की बौछार की जा रही है इसके ऐसा लगता है केन्द्र सरकार हिटलरशाही रवैया अपना रही है उन्होंने नीट पेपर लीक।

सीबीआई परीक्षा तथा नीट की पुनः परीक्षा की गड़बड़ी की कड़ी आलोचना की विधान सभा अध्यक्ष विजय सिंह ने सरकार की ध्वस्त शिक्षा नीति एन टी ए को सत्पात तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा देने की मांग उठाई।

धर्मेंद्र प्रधान को बच्चों की हत्या का दोषी ठहराया, इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष विघा रावत,आम आदमी पार्टी के जन मुनाज,अमान, इरफान,आलम, प्रेरणा गर्ग, राजेश, सुभाष,देव, मनोज, दीपक विश्वास, राहुल गुप्ता,किरन पाडे,समिता आदि उपस्थित थे।

Read Original Article