कामरेड निशान सिंह के निधन पर अंतिम विदाई यात्रा के प्रारंभ में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए भाकपा माले के राज्य सचिव कॉमरेड इन्द्रेश मैखुरी ने कहा कि कॉमरेड निशान सिंह तराई के संघर्ष की महत्वपूर्ण व्यक्तित्व रहे।
युवा अवस्था में ही क्रांतिकारी चेतना से परिपूर्ण हो किसानों मजदूरों के आंदोलन का मददगार बने।
सरकारी शिक्षक नेता के रूप में उन्होंने अविभाजित यूपी में प्रांतीय नेतृत्व व उत्तराखंड में प्राथमिक शिक्षक यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष का यादगार दौर स्थापित किया।
रिटायरमेंट के बाद उनकी नई सक्रियता मजदूर आंदोलन यूनियन ऐक्टू के प्रदेश अध्यक्ष के रूप दिखाई दी।
उन्होंने कहा कि वो हमेशा मजदूर किसानों को एक राजनीतिक दृष्टि प्रदान करने के प्रयासरत रहे।
समाज के सभी हिस्से से उनका अच्छा संवाद रहा जिसका परिचायक यहां उपस्थित विभिन्न मतों विचारों के व्यक्तियों का मौजुद होना है। एक सरल जीवन और क्रांतिकारी विचार के प्रति समर्पण उनका जीवन रहा।
उनका जाना तराई के 60के दशक से लेकर आज के दौर तक के एक संघर्षशील जीवन के महत्वपूर्ण अध्याय का जाना है।
उनकी समृति वामपंथी आंदोलन से लेकर नागरिक समाज को नई ऊंचाइयों के लिए प्रेरित करती रहेगी।
तत्पश्चात वयोवृद्ध कम्युनिस्ट नेता कॉमरेड बहादुर सिंह जंगी ने क्रांतिकारी विदाई गीत पेश किया।
कम्युनिस्ट पार्टी का लाल झंडा उनकी देह को चढ़ाया गया। तत्पश्चात परिवारी जनों व उपस्थित जनों ने फूल मालाएं चढ़ाई। फिर कॉमरेड निशान सिंह को लाल सलाम, मास्टर जी अमर रहें।
कॉमरेड के अरमानो को मंजिल तक पहुंचाएंगे , इंकलाब जिंदाबाद, नारों के साथ लाल झंडो के लहराते झंडों के मध्य अन्तिम यात्रा शुरू हुई और फिर उनकी चिता को अग्नि देने तक पूरी हुई।
विदाई में उनके परिवारी जन, उनकी पत्नी जगजीत कौर उनकी बेटी बार काउंसिल सदस्य अमनदीप कौर, उनकी वैज्ञानिक बेटी नवनीत कौर।
उनका बेटा निशांत सिंह, भाकपा (माले) राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी,ऐक्टू राष्ट्रीय सचिव के के बोरा, माले जिला सचिव ललित मटियाली, डॉ कैलाश पाण्डेय, बहादुर सिंह जंगी , किसान महासभा के राज्य अध्यक्ष आंनद नेगी।
जोशीमठ से आए पार्टी नेता किशोरी लाल, विमला रौथान, भुवन जोशी, जोगेंद्र लाल,दिनेश तिवारी, सी एस टी यू के महासचिव मुकुल, सीपीएम नेता माशूक अली, राजेंद्र सिंह, लखविंदर सिंह, क्रालोस के शिवदेव।
इंकलाबी मजदूर केंद्र के नेता दिनेश भट्ट, अखिल भारतीय किसान सभा के नेता जगीर सिंह, कांग्रेस नेता पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, आइसा राज्य सचिव धीरज कुमार, बार काउंसिल सदस्य दिवाकर पांडे, मेहरबान सिंह कोरंगा।
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष डी एस मेहता, आईलाज के एडवोकेट कैलाश जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता सुशील गाबा, अमित नारंग, शंकर चक्रवर्ती, समीर राय, पत्रकार महेंद्र मौर्या, रूपेश कुमार सिंह, गुरविंदर गिल।
चन्दन बंगारी, शोभना, मालती हालदार,ऐक्टू नेता अनीता अन्ना, मोहन सिंह बिष्ट, उत्तम दास, कमलेश कार्की, मनोज सिंह आर्य, कार्तिक सरकार, नमिता सरकार, सुगंधा, विजय शर्मा,अचिन्त मंडल, रविन्द्र पाल, राजेंद्र चौहान, चारु।
जगदीश बोरा,पर्यावरण कार्यकर्ता यतीश पंत, बच्ची सिंह, प्रोफेसर बी के सिंह, प्रोफेसर आर पी सिंह, शिक्षक नेता नवेंदु मठपाल, यशवंत लोबियाल सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे ।