उत्तर प्रदेश के अयोध्या के राम मंदिर और उत्तराखंड के केदारनाथ बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी को लेकर आर एस एस और भारतीय जनता पार्टी पर भागीदारी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ नगर कांग्रेस कमेटी ने एक दिवसीय उपवास रखा।
उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की अगुवाई में तमाम कांग्रेसियों ने शिव मंदिर 84 घंटा रम्पुरा में एकत्र हुए और उन्होंने चढ़ावा चोरी के खिलाफ उपवास शुरू कर दिया।
महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा उत्तर प्रदेश के अयोध्या का राम मंदिर और बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम उत्तराखंड की धार्मिक आस्था का प्रतीक है ऐसे में इन धार्मिक स्थलों से चढ़ावा और सोना चोरी और हेरा फेरी दिखाता है कि इसमें भारतीय जनता पार्टी और आर एस एस की मिली भगत है।
जो हिंदुओं की आस्था पर खुलेआम डाका है उन्होंने कहा जिस प्रकार से इन धार्मिक स्थलों से चोरी की गई है वह सनातन धर्म और राम भक्तों के साथ धोखा है तथा धार्मिक आस्थाओं पर चोट से।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच होनी चाहिए और किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाना चाहिए।
उन्होंने कहा ऐसे धार्मिक स्थलों पर की गई चोरी यह दिखाती है कि भाजपा और आर एस एस धर्म के नाम पर लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
लेकिन अब जनता इन्हें भली भांति समझ गई है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी इस दौरान आनंद शर्मा, सियाराम कोली, ज्योति टम्टा।
उमा सरकार,बेबी सिकंदर, सुनील चुग, पार्षद शुभम दास, अशीष श्रीवास्तव, दिनेश कोली, कुंवर पाल कोली, जमुना प्रसाद कोली, रामसेवक कोली,देवी कोली, सेवाराम, दयाराम, सोमपाल।
पार्षद राजू कोली, गब्बर कोली, शिवराज, मुकेश, वेद प्रकाश, अंकित श्रीवास्तव,विघाराम, मूलचंद, जमुना लाल, सावित्री देवी, सेवाराम, मोहन कुमार, पूर्व पार्षद मोहन कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।