JANVAANI NEWS

बीजेपी और कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं का निधन दोनों दलों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

27 Jul 2026, 11:13 AM • By M SALEEM KHAN

उत्तराखंड से भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों के लिए दुखद खबर सामने आई है। 

UP में जहां भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संगठन मंत्री और वरिष्ठ नेता जयप्रकाश चतुर्वेदी का निधन हो गया है वहीं।

दूसरी तरफ उत्तराखंड में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने भी बीती-रात दुनिया को अलविदा कह दिया। 

इन दोनों बड़े नेताओं के निधन से उनके राज्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी शोक की लहर दौड़ गई है।

यूपी BJP मुख्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

भाजपा के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश चतुर्वेदी के निधन की खबर मिलते ही लखनऊ स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में नेताओं का तांता लग गया। उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए उनका पार्थिव शरीर बीजेपी राज्य मुख्यालय (लखनऊ) लाया गया। 

यहां प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित की। 

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह भी मौजूद रहे। उनके सम्मान में पार्टी कार्यालय में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

दिग्गज नेताओं ने जताया गहरा दुख

उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भाजपा के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन राष्ट्र कल्याण के लिए समर्पित रहा और संगठन के प्रति उनका योगदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। 

वहीं सतीश महाना ने दिवंगत नेता को अपना मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि उनका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा स्मरणीय रहेगा। 

उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

दोनों शीर्ष नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

उत्तराखंड कांग्रेस को लगा भारी झटका

उधर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हीरा सिंह बिष्ट का रात करीब 1:30 बजे हार्ट अटैक आने के कारण आकस्मिक निधन हो गया। 

तीन बार विधायक और कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हीरा सिंह बिष्ट उत्तराखंड की राजनीति में बहुत जाने-माने चेहरे थे। 

वह हमेशा आम जनता की समस्याओं को पूरी मजबूती के साथ उठाने के लिए पहचाने जाते थे। 

उनके निधन की खबर फैलते ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में गहरी निराशा छा गई। कांग्रेस कार्यालय में एक विशेष शोक सभा का आयोजन कर इस दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कांग्रेस नेताओं ने जताया गहरा दुख

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं इंटक के प्रदेश अध्यक्ष रहे हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और तमाम नेताओं ने उनके निधन को प्रदेश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति बताते हुए उन्हें गरीबों, मजदूरों, कर्मचारियों और वंचितों की आवाज उठाने वाला एक सच्चा जनप्रिय नेता बताया। 

उन्होंने कहा कि हीरा सिंह बिष्ट का जाना केवल कांग्रेस परिवार ही नहीं बल्कि उत्तराखंड की राजनीति और प्रदेश के पूरे श्रमिक आंदोलन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दिग्गज नेताओं ने उनके जनसेवा और श्रमिकों के अधिकारों के लिए किए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए।

ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

Read Original Article