शहर से फिर एक बार रिश्तों को तार तार कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक महिला ने सौतेले पिता पर नाबालिग से जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
रुद्रपुर के तेल मिल पहुंची एक महिला ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके दूसरे पति ने उसकी नाबालिग पुत्री से जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
इस मामले की सूचना मिलने पर गौरक्षा दल के जिलाध्यक्ष पंडित विराट आर्या भी पुलिस चौकी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई।
विराट आर्या ने कहा कि ऐसे कलयुगी पिता को सरे आम गोली मार दी जानी चाहिए उन्होंने कहा अगर मेरा बस चले तो मैं ऐसे कलयुगी पिता को गोली मार दू।
और करा लेना मेरी जमानत, गौरतलब हो कि रुद्रपुर में रोजमर्रा दुष्कर्म से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं, हालांकि पुलिस पूरी सतर्कता से इन मामलों पर सख्त कार्रवाई कर रही है।
वहीं दूसरी ओर से रुद्रपुर से ट्यूशन पढ़ने गयी एक नाबालिग की लापता होने की खबर सामने आई है रम्पुरा पुलिस चौकी ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी।