JANVAANI NEWS

जीएसटी अधिकारियों और व्यापारियों का संवाद कार्यक्रम संपन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

02 Jun 2026, 08:36 PM • By SONU RANA

रुड़की रोड स्थित मिलन गार्डन में शुक्रवार को राज्य कर विभाग द्वारा जीएसटी अधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों के बीच एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को आ रही व्यावहारिक और तकनीकी दिक्कतों को दूर करना तथा टैक्स प्रणाली को और अधिक सरल बनाना था।

संवाद के दौरान व्यापारियों ने जीएसटी रिटर्न दाखिल करने में होने वाली परेशानियां, इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के क्लेम।

ई-वे बिल की विसंगतियां और पोर्टल से जुड़ी अन्य तकनीकी समस्याओं से अधिकारियों को विस्तार से अवगत कराया। 

मौके पर मौजूद जीएसटी अधिकारियों ने व्यापारियों की सभी समस्याओं और सुझावों को बेहद गंभीरतापूर्वक सुना और उनके शीघ्र व संतोषजनक निस्तारण का पूरा आश्वासन दिया। 

अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि विभाग का उद्देश्य व्यापारियों को परेशान करना नहीं, बल्कि उन्हें एक सरल, सुगम और पारदर्शी जीएसटी प्रक्रिया उपलब्ध कराना है, ताकि व्यापार को बढ़ावा मिल सके।

बेहद गरिमामयी माहौल में संपन्न हुए इस कार्यक्रम के संयोजक मोहित शर्मा रहे कार्यक्रम के दौरान व्यापारी मोहम्मद अतहर ने अधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया।

वहीं व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने बुके भेंट कर सभी मुख्य अतिथियों और अधिकारियों का स्वागत किया।

इस संवाद कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न व्यापारिक संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में छोटे-बड़े व्यापारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।

Read Original Article