JANVAANI NEWS

देवभूमि से उठी गौरव की गूंज डॉ. शाजिया नाज के सिर सजी राष्ट्रीय गौरव सम्मान की पगड़ी

23 Jun 2026, 03:05 AM • By SONU RANA

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का नगर निगम टाउन हॉल शनिवार को ऐतिहासिक पल का गवाह बना नेशनल VIP प्रेस क्लब के 10वें स्थापना दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह में जब डॉ. शाजिया नाज के सिर पर सम्मान की पगड़ी सजी तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

पल-पल बना इतिहास

फूलों की बारिश कार्यक्रम की शुरुआत में क्लब के संस्थापक/अध्यक्ष डॉ. राव गुलबहार ने मंच पर डॉ. शाजिया नाज का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

वो ऐतिहासिक लम्हा इसके बाद जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली और समाजसेवी डॉ. करण सिंह सैनी ने एक साथ आगे बढ़कर भगवा-लाल रंग की शाही पगड़ी।

डॉ. शाजिया नाज को पहनाई और 'राष्ट्रीय गौरव सम्मान से अलंकृत किया ये नजारा देख मंच पर मौजूद हर शख्स खड़ा हो गया।

सत्ता और प्रशासन के दिग्गज रहे साक्षी

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और विशिष्ट अतिथि के रूप में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने इस गौरवशाली क्षण को अपनी आंखों से देखा। 

मंच संचालन की कमान

प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंघल और राष्ट्रीय हिंदी दैनिक शाह अलर्ट के संपादक अरशद राणा सहित पूरी केंद्रीय टीम ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

सम्मान के बाद छलका डॉ. शाजिया नाज का दर्द और इरादा

ये माला डॉ. राव गुलबहार जी का आशीर्वाद है और ये पगड़ी आजाद अली जी व डॉ. करण सिंह सैनी जी ने जो मेरे सिर पर रखी है ये कोई ताज नहीं लाखों उम्मीदों की जिम्मेदारी है।

डॉ. निशंक जी, बंशीधर तिवारी जी गोपाल सिंघल जी अरशद राणा जी का भरोसा ही मेरी ताकत है मैं वादा करती हूं कि इस सम्मान की लाज रखूंगी और आखिरी सांस तक जनसेवा करती रहूंगी।

12 वे योग दिवस पर दिया गया ये सम्मान सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि देवभूमि की उन तमाम बेटियों का सम्मान है जो समाज बदलने का माद्दा रखती हैं।

Read Original Article