मृतक बेटे की तस्वीर हाथ में लेकर एक पीड़ित मां और मृतक के परिजनों ने आदर्श कालोनी पुलिस चौकी में धरना दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की धीमी जांच कर सांवलिया निशान लगाए।
मृतक के परिजनों का कहना था कि पिछले दो महीनों से मृतक के परिजनों ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन आज तक पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ तक नहीं की जबकि इस मामले में एक आरोपी ने उत्तराखंड हाईकोर्ट से जमानत ले ली।
इससे पहले आरोपियों ने मृतक आश्रितों पर हमला भी किया था और मौके पर तमंचा छोड़कर भाग गए थे।
परिजनों का कहना था उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा आरोपी सीना तान कर खुलेआम घूम रहे हैं।
गौरतलब हो कि रुद्रपुर की आदर्श कालोनी में कपिल नामक युवक ने आत्महत्या कर ली थी और इस मामले आदर्श कालोनी पुलिस चौकी ने चार लोगों के नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी आरोप है।
कि पुलिस ने आरोपियों से आज तक पूछताछ तक नहीं की जबकि पीड़ित पक्ष ने पुलिस को अहम सक्षम भी उपलब्ध कराएं थे।
इस दौरान आदर्श कालोनी पुलिस चौकी के उप निरीक्षक प्रदीप कुमार पंत पीड़ित पक्ष को समझाते रहे हैं उनका कहना था कि मामले की तफ्तीश अभी जारी है।
और कुछ साक्ष्यों पर फोरेंसिक लैब जांच पड़ताल कर रही है लेकिन पीड़ित पक्ष आरोपियों की धड़पकड़ पर अडिग रहे और उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
इसी बीच शहर कोतवाल प्रकाश दानू भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ित पक्ष को समझाते हुए सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, पीड़ित पक्ष से करीब आधा घंटे तक वार्ता के बाद मामले को शांत कराया गया।
इस मामले में जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी
रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रकाश दानू ने कहा कि यह मामला बेहद संजीदा है और इस मामले उच्च स्तरीय जांच पड़ताल की जा रही है।
मामले से जुड़े कुछ साध्य अभी तक फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं जिनकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है और पुलिस उस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
चूंकि दूसरे पक्ष ने इस मामले उत्तराखंड उच्च न्यायालय से जमानत ले ली है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है है।
पुलिस प्रयास करेगी उसकी जमानत रद्द हो जाए और पीड़ित पक्ष को धन न्याय दिलाने के पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है।
मामले से जुड़े आरोपियों से पुलिस से शीघ्र ही पूछताछ करेगी जिससे आगे की कानूनी कार्रवाई में अहम योगदान मिलेगा पुलिस
हर पीड़ित पक्ष को समय पर न्याय दिलाने के पूरी तरह सतर्कता बरत रही है।
मृतक की मां कंचन कौर पूर्व में भारतीय जनता पार्टी से रुद्रपुर नगर निगम की पार्षद रह चुकी है और आज अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के पुलिस के चक्कर काट रही है।
गौरतलब है श्रीमती कंचन कौर ने बताया कि उन्होंने इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों को शिक़ायती पत्र दिए थे जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश।
पर इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था लेकिन दो महीने बाद पुलिस के हाथ खाली है और वो इंसाफ के लिए दर दर भटक रही है उन्होंने कहा कि मेरे परिवार को आरोपियों से खतरा बना हुआ है।
मेरे परिवार की सुरक्षा की गई कौन लेगा, उन्होंने कहा पिछले दो महीनों से पुलिस जांच के नाम पर उन्हें भटका रही है।
लेकिन आज तक पुलिस ने किसी भी आरोपी को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया उन्होंने साफ कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर उन्हें संदेह है और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।