संदिग्ध वाहनों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फतेहपुर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस और राजस्व टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाते हुए अवैध खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर थाने में दाखिल किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना फतेहपुर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में पुलिस व राजस्व टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान आज टीम ने एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका। जांच करने पर ट्रैक्टर के पीछे लगी ट्रॉली में अवैध खनन की सामग्री भरी पाई गई।
पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फार्मट्रैक (FARMTRAC CHAMPER) कंपनी के इस ट्रैक्टर (रजिस्ट्रेशन नंबर: UP11BM7464, चेसिस नंबर: 0-T05524267788G, इंजन नंबर: E2432965) को कब्जे में ले लिया और सीज कर थाने में दाखिल करा दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध खनन में पकड़े गए इस वाहन के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए संबंधित खनन विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई है।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना फतेहपुर के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा, उपनिरीक्षक उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल (बुड्ढा खेड़ा पुंडीर) विकुल चौधरी, हेड कांस्टेबल प्रशांत कुमार और हेड कांस्टेबल लक्ष्मीप्रसाद मुख्य रूप से शामिल रहे।