JANVAANI NEWS

गदरपुर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर भागकर ले जाने वाले दो आरोपियों को शिकंजे में लिया

10 Jul 2026, 08:01 PM • By M SALEEM KHAN

कोतवाली गदरपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो नाबालिग को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर भागकर ले जाने वाले दो आरोपियों को शिकंजे में लिया है।

पुलिस ने वादी मुकदमा द्वारा दो अलग-अलग मामलों में दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने 06/06/2026 को उसकी नाबालिग पुत्री।

उम्र करीब 16 वर्ष और 17 वर्षीय की गुमशुदगी के संबंध में मुकदमा संख्या 179/2026 और मुकदमा संख्या 180/2026 धारा 140( 3) बी एन एस पंजीकृत किया था।

उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा त्वरित दोनों नाबालिग गुमशुदा ओ के खोजबीन के निर्देश दिए थे।

इन निर्देशो के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक बाजपुर की अगुवाई और प्रभारी निरीक्षक गदरपुर कोतवाली के नेतृत्व में गदरपुर पुलिस की टीम द्वारा।

दिनांक 07/06/2026 को थाना क्षेत्र अंतर्गत मसीत तिराहा गदरपुर से मुखबिर खास सूचना पर आरोपी इन्दर पुत्र रंजीत सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी पाखडवाला ग्राम चन्द्रपुरा थाना गदरपुर और मोहित पुत्र रघुवीर सिंह निवासी विजय रम्पुरा थाना।

केलाखेड़ा उम्र 21 वर्ष के साथ दोनों गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं के साथ गिरफ्तार कर लिया पुलिस पूछताछ में दोनों नाबालिग पीड़िताओं द्वारा उपरोक्त दोनों आरोपियों।

द्वारा उनको बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाकर अपने साथ मुरादाबाद उत्तर प्रदेश चंडीगढ़ पंजाब आदि स्थानों पर ले जाकर उनके साथ गलत काम किया जाना बताया गया।

जिस पर अभियोग में आरोपियों को मुकदमा संख्या 1792026 व मुकदमा संख्या 180/2026 धारा 137(2) , 87/64 बी एन एस व 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत हस्व कायदा समय 12.30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, पुलिस के मुताबिक इन दोनों आरोपियों का अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक मोहन सिंह बोहरा गदरपुर कोतवाली,उप निरीक्षक मेघा शर्मा कोतवाली गदरपुर,कानिष्ठ गायत्री कार्की कोतवाली गदरपुर, कैलाश राम कोतवाली गदरपुर शामिल हैं।

Read Original Article