सहेली के साथ वाटर पार्क घूमने निकली एक नाबालिग किशोरी के नशीला पदार्थ पिलाकर होटल में सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।
आरोप है कि उसकी सहेली के मुंह बोले भाई और उसके चाचा ने पहले नाबालिग किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और उसके बाद एक होटल के रुम में ले जाकर इस दुष्कर्म को अंजाम दिया गया है।
जिसके बाद दो अन्य युवकों ने भी उसके साथ दरिंदगी करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया, पीड़िता ने होटल किसी तरह अपने परिजनों को फोन पर इस जघन्य कृत्य की जानकारी दी जिसके बाद इस जघन्य दुष्कर्म का पर्दाफाश हो गया।
पीड़िता की ओर से इस मामले पुलिस को तहरीर दी गई है पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक महानगर रुद्रपुर की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी सोमवार को अपनी सहेली के साथ वाटर पार्क जाने के लिए घर से गई थी।
रास्ते में सहेली का मुंह बोले भाई अपने चाचा के साथ बाईक पर मिला दोनों ने सहेली को आटो से आने को कहा और पीड़िता को अपनी बाईक पर बैठकर वाटर पार्क ले गए।
सहेली वहां पहुंची या फिर नहीं पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रही है, आरोप है कि इसके बाद वे पीड़िता को एक होटल में ले गए।
जहां उसे बेहोश कर उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया इस के बाद दो अन्य लोग वहां पहुंचे और उन्होंने भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, ये दो लोग हैं।
पुलिस इसकी जांच कर रही है सुबह जब नाबालिग को होश आया तो उसने किसी की मदद की लेकर अपने परिजनों को इस मामले की जानकारी दी और उसके बाद परिजन उसे होटल से घर लेकर आएं।
और नाबालिग ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की सारी हकीकत अपने परिजनों को बताई इससे पहले महिला थाना ट्रांजिट कैंप पहुंची जहां से उन्हें कोतवाली रुद्रपुर भेज दिया गया।
मामला सामने के बाद पुलिस त्वरित हरक़त में आ गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी कोतवाली में मौजूद महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़िता के प्राथमिक बयान दर्ज किए और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।