JANVAANI NEWS

01 लाख का ईनामी गैंगस्टर योगेश मलिक उर्फ भदौरिया को ऊधम सिंह नगर पुलिस ने किया गिरफतार

09 Jul 2026, 02:17 PM • By M SALEEM KHAN

जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस ने लंबे अरसे से यूपी पुलिस को गच्चा दे रहे एक लाख रुपए के ईनामी गैंगस्टर योगेश मलिक उर्फ भदौरिया को शिकंजे में ले लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति की अगुवाई में चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार के तहत ऊधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।

कोतवाली आई टी आई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 01 लाख रुपए के ईनामी गैंगस्टर योगेश मलिक उर्फ भदौरिया को शिकंजे में लिया है उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

गैंगस्टर योगेश मलिक उर्फ भदौरिया पर गैंगस्टर सहित सहित 46 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं थाना गंगोह पुलिस ने भदौरिया पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित करने की पुष्टि हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी वांछित अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

ऊधम सिंह नगर पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के विरुद्ध सख्त संदेश मानी जा रही है।

Read Original Article