JANVAANI NEWS

देहरादून के प्रेमनगर में हाईप्रोफाइल जुआ और ऑनलाइन सट्टे का भंडाफोड़ यतेंद्र भाटिया और सुमित माकिन समेत 05 गिरफ्तार

21 Jul 2026, 10:17 PM • By M SALEEM KHAN

"देहरादून -ऑपरेशन प्रहार" के तहत एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में कोतवाली प्रेमनगर पुलिस ने देर रात गोपनीय सूचना पर त्यागी मार्केट।

प्रेमनगर स्थित एक निजी मकान में हाईप्रोफाइल रेड कर अवैध जुए और ऑनलाइन सट्टे के खेल का खुलासा किया।

पुलिस ने मौके से 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से ₹55,690 नकद, ऑनलाइन गेमिंग में इस्तेमाल 07 मोबाइल फोन और 89 ताश के पत्ते बरामद किए गए। सभी के खिलाफ धारा 3/4/5 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी सुमित माकिन अपने निजी मकान में लोगों को ताश से जुआ खिलाने और ऑनलाइन गेमिंग के जरिए सट्टा लगवाने का काम करता था।

बरामद मोबाइल फोन से पुलिस को ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जल्द बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी: • यतेन्द्र भाटिया (44), त्यागी मार्केट, प्रेमनगर

• संजय कुमार (36), त्यागी मार्केट, प्रेमनगर

• राहुल कुमार (31), देवऋषि इन्क्लेव, देहराखास, पटेलनगर

• राहुल कुमार (34), संजय कॉलोनी, पटेलनगर

• सुमित माकिन (40), त्यागी मार्केट, प्रेमनगर

Read Original Article