JANVAANI NEWS

आईजी श्रीमती निवेदिता कुकरेती जनपद चम्पावत का भ्रमण किया

06 Jul 2026, 08:04 PM • By M SALEEM KHAN

पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र श्रीमती निवेदिता कुकरेती, आईपीएस ने जनपद चम्पावत का किया भ्रमण, भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित।

पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र श्रीमती निवेदिता कुकरेती, आईपीएस द्वारा जनपद चम्पावत का भ्रमण कर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

भ्रमण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक  ने सर्वप्रथम बनबसा स्थित भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण कर सीमा क्षेत्र में तैनात पुलिस बल की कार्यप्रणाली, सुरक्षा प्रबंधों एवं सतर्कता का जायजा लिया। 

उन्होंने सीमा पर प्रभावी निगरानी बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर सतत नजर रखने तथा संबंधित एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत पुलिस महानिरीक्षक  ने जनपद प्रभारी एवं समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। 

बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, पदार्थों के विरुद्ध अभियान, यातायात प्रबंधन तथा लंबित विवेचनाओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक  ने जनहित एवं प्रभावी पुलिसिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल देते हुए सभी अधिकारियों को संवेदनशील, उत्तरदायी एवं परिणामोन्मुख कार्यशैली अपनाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने अपराधों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण अनावरण, महिला एवं बाल सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने, साइबर अपराधों के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित करने तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी एवं निरंतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि जनता के साथ बेहतर संवाद, त्वरित शिकायत निस्तारण।

एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ कार्य करें, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।

Read Original Article