कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार को थाना फतेहपुर परिसर में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा ने थाना क्षेत्र के समस्त ग्राम चौकीदारों के साथ बैठक की।
बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि चौकीदार अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमण करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, आपराधिक गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल थाना पुलिस को दें।
श्री राणा ने रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने, गांवों में जुआ, नशाखोरी व अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा, चौकीदार पुलिस विभाग का अभिन्न अंग हैं। ग्राम स्तर पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में इनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस दौरान चौकीदारों की समस्याएं भी सुनी गईं तथा उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने कर्तव्यनिष्ठ चौकीदारों को प्रोत्साहित करने की बात भी कही