JANVAANI NEWS

जामा मस्जिद कमेटी ने नीट परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल करने वाली सिदरा अली को सम्मानित किया

21 Jul 2026, 10:38 PM • By M SALEEM KHAN

नीट (यूजी) 2026 परीक्षा में 720 में से 636 अंक प्राप्त कर आल इंडिया रैंक 2750 हासिल करने वाली और रुद्रपुर शहर की टापर बनने पर शरफत अली की सुपुत्री सिदरा अली का जामा मस्जिद कमेटी रुद्रपुर द्वारा उनके आवास पर जाकर स्वागत और सम्मान किया गया।

इस दौरान कमेटी के पदाधिकारियों ने सिदरा अली की शानदार उपलब्धि पर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

इस कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि सिदरा की यह कामयाबी पूरे रुद्रपुर शहर और समाज के गर्व का विषय है।

उनकी उपलब्धिय से अन्य छात्र छात्राओं को भी कठिन परिश्रम और लगन के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा मिलेगी।

इस मौके पर जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष र ईस अहमद, सैक्रेटरी इरशाद अंसारी, कोषाध्यक्ष साहिब खान,फ ईम अली,,फिरासत अली सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Read Original Article