वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति की सकुशल और सटीक रणनिती से फिर एक बार अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा गया है।
एस एस पी गणपति के निर्देश पर गांव बाजपुर में ज्वैलर्स की चोरी का पर्दाफाश किया गया है पुलिस ने 34 लाख रुपए के आभूषणों की चोरी में शत प्रतिशत रिकवरी करते हुए तीन शातिर दिमाग चोरों को शिकंजे में लिया है।
गौरतलब हो कि देर रात सुनार की दुकान का शटर तोड़कर इस चोरी को अंजाम दिया गया था, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए।
बताया कि पुलिस ने 82.74 ग्राम सोने,10.666 किलो ग्राम चांदी के आभूषण और नगदी और घटना में प्रयुक्त आटो बरामद किया है, उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मैनुअल सर्विलांस एव सुरागरसी के आधार पर आरोपियों के गिरेबान तक पहुंची।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के कुशल नेतृत्व में बाजपुर कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाले 03 शातिर दिमाग चोरों को शिकंजे में लिया है।
एस एस पी गणपति ने इस मामले का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को 5000 रुपए के इनाम देने की घोषणा की है।
गौरतलब हो कि बीती 09 जुलाई को मुकदमा वादी ओमकार वर्मा पुत्र वाशिष्ठ वर्मा निवासी वार्ड नंबर 09 मझरा बक्श बाजपुर ने बाजपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी दुकान ओम ज्वैलर्स के नाम से।
है और वहां सोने चांदी के आभूषण बनाने का काम करते हैं बताया कि दिनांक 09/07/26 की देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर करीब 02 लाख रुपए नगद और सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।
पुलिस ने इस मामले पर त्वरित कार्रवाई करते सीसीटीवी का एन वी आर एव टीवी भी चोरी कर ले कर ले गए।
बाजपुर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 230/26 धारा 305(ए) 331(2) बी एन एस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने इस मामले के त्वरित खुलासे के निर्देश दिए और आरोपियों की यथा शीघ्र गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिए।
जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर पुलिस उपाधीक्षक बाजपुर की अगुवाई में प्रभारी निरीक्षक बाजपुर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।
पुलिस टीमों ने करीब 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मैनुअल सर्विलांस सुरागरसी एव पतारसी के आधार पर लगातार कारवाई करते हुए।
19/20 जुलाई की देर रात को किशनपुर मौलागढ़ सीमा से तीनों आरोपियों को घटना में प्रयुक्त आटो संख्या यूके 18- ए - 2192 सहित गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपित ने दुकान के सीसीटीवी कैमरों की तार काटकर शटर का ताला तोड़कर चोरी करना काबूल किया, पुलिस ने बरामदगी के आधार पर धारा 317(2), 3(5) बी एन एस की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस के शिकंजे में आए आरोपी आज़म पुत्र शकील अहमद निवासी आदर्श नगर वार्ड '38 थाना काशीपुर हाल निवासी नरपत नगर कोतवाली स्वार जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश।
इस्लाम पुत्र सफी अहमद निवासी नरपत नगर कोतवाली स्वार जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश, और कमरुद्दीन पुत्र सफी निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इनके कब्जे से 39,500 रुपए की नगदी समेत सोने चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
इन तीनों आरोपियों का लंबा चौड़ा अपराधिक इतिहास भी सामने आया है, इनके मस्तक विरुद्ध मुकदमा संख्या 466/2016 धारा 379/411 कोतवाली बाजपुर।
मुकदमा संख्या 479/2016 धारा 379/411 कोतवाली बाजपुर - मुकदमा संख्या 475/2017 धारा 379/411- मुकदमा संख्या 50/2018 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना बाजपुर - मुकदमा संख्या 230/2026 धारा 305(ए)।
331(2)/ 317(2)/3(5) बी एन एस थाना बाजपुर दर्ज हैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति का साफ कहना है कि जिले में चोरी लूट एव संगठित अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आधुनिक तकनीक सीसीटीवी विश्लेषण सर्विलांस एव प्रभावी पुलिसिंग के जरिए से हर घटना का सफलतापूर्वक अनावरण करते हुए दोषियों को कानून के दरवाजे पर खड़ा कर दिया जाएगा।
आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है और अपराधियों के विरुद्ध सख्त और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, पुलिस टीम में बाजपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान।
वरिष्ठ उप निरीक्षक विक्रम सिंह धामी बाजपुर कोतवाली,उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह मेहता कोतवाली बाजपुर,उप निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह परिहार विवेचक कोतवाली बाजपुर।
अपर उप निरीक्षक राकेश सिंह बाजपुर कोतवाली,हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह बिष्ट प्रदीप कुमार, अमित जोशी, शैलेन्द्र सिंह, विजय पाल, जरनैल सिंह, दीपक, कैलाश एस ओ जी, इमरान एस ओ जी शामिल हैं।