JANVAANI NEWS

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड ने सरकार को घेरा भूमि नियमितीकरण के नाम पर भेदभाव का आरोप

11 Jul 2026, 11:15 PM • By M SALEEM KHAN

किच्छा विधायक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तिलक राज बेहड ने अपने निजी आवास पर एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नैनीताल के बिन्दुखत्ता।

ऊधम सिंह नगर के बग्घा चौवन और ऋषिकेश के बापू ग्राम के नियमितीकरण के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है, जो राज्य की जनता साथ भेदभाव को दर्शाती है।

बेहड ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने राज्य के महज तीन स्थानों को ही क्यों चुना उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले कई सालों से राज्य के खुरपिया संजय नगर मसीत नगर सूर्य नगर कोपा मुनस्यारी डौरीडाम दमुआ ढूगा।

समेत राज्य के अनेक गांवों के रहने वाले को मालिकाना हक देने के लिए आवाज उठाती रही है और सरकार अभी तक इस सबकी उपेक्षा करती आ रही है।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार नियमितीकरण करना चाहती है तो राज्य के इन गांवों को सूची में शामिल करें।

यह प्रकरण वह आगामी विधानसभा सत्र में उठाएंगे बेहड ने कहा राज्य के बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के प्रकरण में सरकार जांच के नाम पर लीपापोती कर अपराधियों को बचाने का काम कर रही है।

जब राम मंदिर के मामले को सर्वोच्च न्यायालय भेजा जा सकता है तो बद्रीनाथ के मामले को भी सर्वोच्च न्यायालय भेज दिया जाए।

उन्होंने कहा राज्य में जनता महंगाई बीपीएल राशन कार्ड न मिलने सहित अन्य समस्याओं से जूझ रही है किसान खाद के लिए परेशानियां उठा रहे हैं।

लेकिन सरकार को कोई फीक्र नहीं है उन्होंने कहा कि एस आई आर की रिपोर्ट आने के बाद जब वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी तो मतदाताओं के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

बेहड ने कहा कि राज्य में सरकार जबरन लोगों के मकानों में स्मार्ट मीटर लगवा रही है जबकि बीजेपी की उत्तर प्रदेश सरकार होने के बाद भी भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लग रहे हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना पैसे दिए।

विभागों में कोई काम नहीं होता है उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा और उत्तराखंड विधानसभा सत्र में कांग्रेसियों मंदिर में चढ़ाया चोरी और जनहित के मामलों को जोरदार तरीके से उठाएगी।

Read Original Article