JANVAANI NEWS

जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी शोयब 48 घंटे में गिरफ्तार, डंडा बरामद

11 Jun 2026, 11:06 AM • By SONU RANA

थाना फतेहपुर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित मुख्य अभियुक्त शोयब अली को महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रजापुर फ्लाईओवर के नीचे से आरोपी को दबोचा उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया बांस का डंडा भी बरामद हुआ है।

यह मामला 8 जून का है, जब चांद कॉलोनी छुटमलपुर निवासी शोयब और उसके साथियों ने प्रशांत राणा पर घात लगाकर जानलेवा हमला किया था। 

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Read Original Article