JANVAANI NEWS

आपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध हुक्का बार में हुड़दंग काट शांति भंग कर 21 लोग गिरफ्तार

14 Jun 2026, 11:00 AM • By M SALEEM KHAN

कोतवाली काशीपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 21 लोगों सहित हुक्का बार के संचालक को भी गिरफ्तार किया है।

मौजूदा वक्त में संचालित आपरेशन प्रहार के तहत एव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा।

अवैध गतिविधियों/नशें पर सख्ती से अंकुश लगाने संबंधी आदेशों निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर और पुलिस उपाधीक्षक काशीपुर के निर्देशन के पर्यवेक्षण में और काशीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक।

की अगुवाई में काशीपुर कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान बाजपुर रोड़ स्थित मून साइन कैफ़े हुक्का बार पीकर हुड़दंग काट रहे 21 लोगों को मय संचालक के गिरफ्तार किया गया है।

संचालक आसिफ पुत्र शेर खान हुक्का बार चलाने से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका।

मौके पर अवैध हुक्का बार के संचालक को धारा 170 बी एन एस तथा हुक्का पीकर लोक अवदूषण फैला रहे व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की गई।

तथा अवैध हुक्का बार से संबंधित हुक्के आदि को कब्जे में लिया गया तथा उपजिला मजिस्ट्रेट को अलग से रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है अवैध गतिविधियों तथा अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के खिलाफ।

कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी गिरफ्तार किए गए लोगों में अंकित पुत्र लेखराज निवासी जसपुर,फैज पुत्र अब्दुल राऊफ निवासी कटोरताल काशीपुर,सवान पुत्र अख्तर निवासी अल्ली खां काशीपुर।

अमन पुत्र अशरफ़ निवासी बैलजुडी कुण्डा, अरशान पुत्र ज़ावेद निवासी अल्ली खां काशीपुर सैजल पुत्र फिरोज निवासी किला काशीपुर।

सादवान पुत्र अख्तर अली निवासी अल्ली खां काशीपुर सभान पुत्र अख्तर निवासी अल्ली खां काशीपुर अब्दुल अहद पुत्र मौ अनस निवासी थाना साबिक काशीपुर।

निज़ाम पुत्र शरीफ़ निवासी बरखेड़ा पांडे थाना आईटीआई उवेश पुत्र मतलूब निवासी कटोराताल काशीपुर, रेहान पुत्र मौ उमर निवासी अल्ली खां काशीपुर, नजाकत अली पुत्र वजीर अली निवासी मानधन रामनगर।

गुरजीत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी उपरोक्त, शराफ़त अली पुत्र वजीर अली निवासी मानधन रामनगर अरबाज पुत्र मुजीम अहमद निवासी रामनगर, राहुल पुत्र श्यामलाल निवासी महेशपुरा काशीपुर,रहीम पुत्र इब्ने हसन निवासी सरवरखेडा थाना कुण्डा अभियुक्त आसिफ पुत्र शेर खान।

निवासी थाना साबिक कोतवाली काशीपुर अवैध हुक्का बार संचालक को धारा 170 बी एन एस के तहत गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम में काशीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरेन्द् चौधरी, वरिष्ठ उप निरीक्षक नवीन बुधानी, प्रभारी टांडा उज्जैन हेम तिवारी, प्रभारी प्रतापपुर कौशल भाकुनी।

एस आई कंचन पडलिया सिपाही आदेश कुमार गजेन्द्र गिरी महेश राम आनंद सिंह चेतन शामिल हैं।

काशीपुर पुलिस का जनता को संदेश

काशीपुर शहर में संचालित हुक्का बारों के कारण बच्चे एव युवा वर्ग तेजी से धूम्रपान और नशें की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

हुक्के को मनोरंजन का साधन समझकर शुरु करने वाले कई युवा धीरे धीरे निकोटिन की लत के शिकार हो जाते हैं।

जिससे भविष्य में स्मैक हेरोइन एव अन्य घातक मादक पदार्थों के सेवन का खतरा बढ़ जाता है।

यह केवल उनके स्वास्थ्य बल्कि उनके परिवार शिक्षा करियर एव सामाजिक जीवन पर भी गंभीर दुष्प्रभाव डालता है काशीपुर पुलिस सभी अभिभावकों शिक्षकों एव नागरिकों से अपील करती हैं।

कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर सर्तक निगरानी रखें उन्हें नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध नशा संबंधी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

हुक्के की शुरुआत नशे की ओर पहला कदम बन सकती है, अपने बच्चों को बचाइए नशे के खिलाफ आवाज उठाइए

Read Original Article