JANVAANI NEWS

ऑपरेशन प्रहार के तहत कुमायूँ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

09 Jul 2026, 02:30 PM • By M SALEEM KHAN

लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के क्रम में चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र श्रीमती निवेदिता कुकरेती के निर्देशन में परिक्षेत्रीय एस.ओ.टी.एफ. कुमायूँ तथा जनपद ऊधमसिंहनगर की कोतवाली किच्छा की चौकी लालपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल की है।

दिनांक 07 जुलाई 2026 को देर सायं संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गुरुद्वारे वाली गली, लालपुर, थाना किच्छा क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग एवं कार्रवाई के दौरान एक शातिर अभियुक्त को 91.16 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली किच्छा में मुकदमा अपराध संख्या 248/2026 अंतर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

मलकीत सिंह पुत्र सोहन सिंह, निवासी गुरुद्वारे वाली गली लालपुर, थाना किच्छा, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र लगभग 38 वर्ष।

अपराधिक इतिहास

अभियुक्त पूर्व से भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में संलिप्त रहा है तथा निम्नलिखित मामलों में वांछित।

मुकदमा अपराध संख्या 146/2026

मुकदमा अपराध संख्या 183/2026

उक्त दोनों अभियोग धारा 8/21 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कोतवाली किच्छा में पंजीकृत हैं।

संयुक्त पुलिस टीम

प्रभारी एस.ओ.टी.एफ. कुमायूँ रेंज मय टीम

उ0नि0 बसन्त प्रसाद, चौकी लालपुर, कोतवाली किच्छा, जनपद ऊधमसिंहनगर

का0 त्रिलोक सिंह, चौकी लालपुर, कोतवाली किच्छा।

जनपद ऊधमसिंहनगर

कुमायूँ पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि "लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखण्ड" अभियान के अंतर्गत ऑपरेशन प्रहार लगातार प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 

मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

Read Original Article