अपराध मुक्त उत्तराखंड विजन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत स्पेशल टास्क फोर्स (एस टी एफ) उत्तराखंड और जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस ने संयुक्त आपरेशन में काशीपुर क्षेत्र से 03 अभियुक्तों को फर्जी लाइसेंस -03 अवैध सेमी आटोमेटिक पिस्टल और 65 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
गोपनीय जांच की सफलता पर एस टी एफ द्वारा पिछले दो महीनों से बाहरी राज्यों से उत्तराखंड ट्रांसफर हुए हजारों शस्त्र लाईसेंसो के सत्यपान की गहन जांच की जा रही थी।
फर्जीवाड़ा का खुलासा उस समय हुआ जब जांच में पाया गया कि अभियुक्तों ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से जारी फर्जी लाइसेंसो के आधार पर काशीपुर के एक गन हाऊस से हथियार खरीदे थे।
शाहजहांपुर कलेक्ट्रेट से सत्यपाल करने पर लाइसेंस पूरी तरह कूटरचित (फर्जी) पाए गए, इस मामले में काशीपुर में 10 फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों के विरुद्ध मुकदमा संख्या 213/2026 बी एन एस 2023 पंजीकृत कराया गया था।
जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात यह गिरफ्तारियां की गई, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस टी एफ अंजय सिंह ने बताया कि बाहरी राज्यों से फर्जी लाइसेंस बनाकर उत्तराखंड में इस्तेमाल करने वाले लोग एसटीएफ की रडार पर है।
फर्जी शस्त्र धारक अभी भी पुलिस के सामने अपने वेपन सरेंडर कर सकते हैं, उत्तराखंड पुलिस इस मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।
एसटीएफ की अपील
एसटीएफ ने अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी नागरिक को संदिग्ध या फर्जी शस्त्र लाइसेंस के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो तुरंत मोबाइल फोन नंबर 9412029536 पर सूचित करें, सूचनाकर्ता का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जायेगा।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में नौशाद हुसैन निवासी काशीपुर जिसके कब्जे से 01 पिस्टल 30 बोर और 28 कारतूस एव कूटरचित लाइसेंस,जतीन कांडपाल निवासी काशीपुर जिसके कब्जे से 01 पिस्टल 32 बोर और 18 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
अज़ीम निवासी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी काशीपुर जिसके कब्जे से 01 पिस्टल 30 बोर और 19 कारतूस और एक कूटरचित लाइसेंस बरामद किया गया है।
सराहनीय कार्य करने वाली संयुक्त टीम
एसटीएफ उत्तराखंड टीम -निरीक्षक एमपी सिंह, निरीक्षक अरुण कुमार,उप निरीक्षक जगदीप नेगी,उप निरीक्षक प्रकाश भगत,उप निरीक्षक सत्येंद्र गंगोला।
हेड कांस्टेबल गोविंद बिष्ट,हेड कांस्टेबल रियाज़ अख्तर,हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सामंत, सिपाही गूरवत सिंह, सोनू पांडे चालक संजय कुमार शामिल हैं।
ऊधम सिंह नगर पुलिस टीम
उप निरीक्षक सुनील सुतेडी हेड कांस्टेबल दीपक कुमार सिपाही हरीश गोस्वामी चालक ललित चौधरी शामिल हैं।