JANVAANI NEWS

एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट की बड़ी कार्यवाही 15.70 लाख रुपए की हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर गिरफतार

26 Jun 2026, 01:40 PM • By M SALEEM KHAN

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अंजय सिंह द्वारा।

राज्य को ड्रग्स फ्री बनाने के दृष्टिगत राज्य एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एन टी एफ एसटीएफ को युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति राज्य में नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर ड्रग्स के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किए जाने हेतु।

उत्तराखंड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया है इसी क्रम में उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊं यूनिट टीम द्वारा तकनीकी मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक कार्रवाई करते हुए कोतवाली।

किच्छा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर एक अभियुक्त से कुल 52.46 ग्राम हेरोइन बरामद की जिसकी अंतराष्ट्रीय कीमत लगभग 15.70 लाख रुपए है।

पूछताछ व अपराध का तरीका अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वो बहेड़ी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश से सस्ते दामों में हेरोइन खरीद कर उसे लालपुर किच्छा रुद्रपुर क्षेत्र में ऊंची कीमत पर बेचा करता था।

एसटीएफ द्वारा अभियुक्त के फारवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज की जानकारी की जांच की जा रही है, एसटीएफ ने गुरमुख सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गुरुद्वारा वाली गली लालपुर किच्छा जनपद ऊधम सिंह को शिकंजे में लिया।

जिसके पास से लाखों की हेरोइन बरामद की गई इसके अलावा आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल संख्या यूके 06- जे 5873 को बरामद किए गए हैं।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसटीएफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स निरीक्षक पावन स्वरूप आरक्षी वीरेंद्र चौहान।

आरक्षी इसरार अहमद, किच्छा कोतवाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक रवि सेनी एस आई बसंत कुमार हेड कांस्टेबल दीपक सिंह चौहान शामिल हैं।

Read Original Article