JANVAANI NEWS

मुख्यमंत्री धामी के भयमुक्त उत्तराखंड को साकार करते जिले के एस एस पी गणपति अपराधियों एव अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई

16 Jul 2026, 11:03 AM • By M SALEEM KHAN

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपराध मुक्त देवभूमि के संकल्प को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के कुशल निर्देशन में अपराधियों एव अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने ऐतिहासिक कारवाई करते संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के विरुद्ध ऊधम सिंह नगर पुलिस का जनपदव्यापी विशेष अभियान जारी है।

पुलिस की तीन विशेष टीमों का गठन कर व्यापक सत्यपान अभियान चलाया जा रहा है , पुलिस ने अब तक 108 संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस चिन्हित किए हैं।

और 94 लाइसेंस पुलिस कब्जे में पहुंच गए हैं वहीं 119 शस्त्र जमा कराएं गये है बाहरी राज्यों एव गैर जनपदों से बनाए संदिग्ध शस्त्र लाईसेंसो पर ऊधम सिंह नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही की गई है।

जनपद स्तर पर 03 विशेष पुलिस टीमों का गठन कर विशेष सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है,अब तक 678 शस्त्र लाइसेंस, सत्यापन हेतु चिन्हित किए गए हैं।

पुलिस ने अब तक 94 संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस ने कब्जे से लिए हैं 119 शस्त्र संबंधित थानों में जमा कराएं गये है।

संदिग्ध पाए गए शस्त्र लाईसेंसो की वैधानिकता एव निर्गमन प्रकिया की गहन जांच जारी है।

Read Original Article