JANVAANI NEWS

हत्या को पहनाया था दुर्घटना का नकाब पुलिस ने 48 घंटे में दो आरोपियों को गिरफतार किया

15 Jul 2026, 11:49 AM • By M SALEEM KHAN

जसपुर कोतवाली पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या का सिर्फ 48 घंटों में पर्दाफाश कर दिया, हत्यारोपी पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार एक युवक को कार से रौद कर उसकी हत्या कर दी और इस हत्याकांड सड़क दुघर्टना का नकाब पहनाने का प्रयास किया जा।

लेकिन हत्यारोपी ऊधम सिंह नगर पुलिस की आंखों में धूल नहीं झोंक पाए पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बेलोनो कार को भी बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब हो कि बीती 10 जुलाई की देर रात करीब सवा दस बजे जसपुर कोतवाली पुलिस को डायल 112 के जरिए से सूचना मिली की ठाकुरद्वारा चुंगी के नजदीक खेड़ा वाली सड़क पर।

एक कार ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी इस टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कार सवार घटना को अंजाम देकर भाग खड़े हुए पुलिस ने मौके ए वारदात पर पहुंचकर नहर से मोटरसाइकिल को निकाला और अपने कब्जे में ले।

पुलिस को घायल लोगों का किसी भी अस्पताल में कुछ पता नहीं चला,11 जुलाई को घायल नितिन कुमार नितिन कुमार के पिता बनारसी दास जो जुलाहन जसपुर कोतवाली के रहने वाले हैं।

उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना कि उपचार के दौरान उनके पुत्र की मौत हो गई, मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि यह सड़क हादसा नहीं बल्कि पुष्पेन्द्र चौहान उर्फ माशू और जाकिर गुज्जर ने हत्या का षड्यंत्र रच कर एक सटीक हत्या की है।

पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया, इस प्रकरण की गंभीरता को देखते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश और काशीपुर पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक की अगुवाई में जसपुर कोतवाली पुलिस की एक टीम गठित कर दी गई।

तकनीकी पहलुओं और सुरागरसी की खोजबीन से पुलिस ने 12 जुलाई को राष्ट्रीय राजमार्ग पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों पुष्पेन्द्र चौहान निवासी कासमपुर जसपुर न

और जाकिर गुज्जर निवासी वार्ड नंबर 13 नयी बस्ती जसपुर को घटना में प्रयुक्त कार सहित शिकंजे में ले लिया।

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने जुर्म को कबूल करते हुए बताया कि 10 जुलाई को उनका नितिन लविश व हर्ष के साथ लड़ाई झगड़ा हो गया था।

इसी का बदला लेने के लिए उन्होंने तीनों को ठाकुरद्वारा चुंगी से खेड़ा जाने वाली नहर सड़क पर देखा तो उसे जान से मारने की नियत से अपनी कार से उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी और उन्हें कुचल कर भाग खड़े हुए।

आरोपी चौहान के विरुद्ध पहले भी मुकदमा दर्ज हैं, जनपद ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने स्पष्ट कहा कि जिले में हत्या जैसे जघन्य अपरोधों को अंजाम देने वाले अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

ऊधम सिंह नगर पुलिस अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले हर अपराधी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश पाण्डेय, वरिष्ठ उप निरीक्षक भूपाल राम,उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, संतोष देवरानी हरीश, रूचिका चौहान, ललित, सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।

Read Original Article