उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अवैध हथियारों के फर्जी लाइसेंस धारकों पर कार्रवाई तेज कर दी गई।
एसटीएफ उत्तराखंड की फर्जी लाइसेंस धारकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए देर रात रुद्रपुर क्षेत्र से 02 व्यक्तियों को भारी मात्रा में अवैध शस्त्रों और कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।
एस टी एफ द्वारा काशीपुर कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए रुद्रपुर क्षेत्र से 01 पम्प एक्शन बन्दूक 12 बोर,01 पिस्टल सेमी आटोमेटिक 30 बोर,01 पिस्टल 32 बोर सहित 08 कारतूस (विभिन्न बोर) दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
एसटीएफ ने 10 जून 2026 की रात्रि को उत्तराखंड कार्रवाई करते हुए काशीपुर क्षेत्र में 04 अवैध हथियार और 237 कारतूस एक स्विफ्ट कार बरामद किए गए थे।
जिसमें नामजद फरार अभियुक्त सौरभ अग्रवाल को एसटीएफ ने शिकंजे में ले लिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस टी एफ की मानटरिग में एसटीएफ की कई टीमें कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
अब एसटीएफ द्वारा 03 अभियुक्तों को अवैध शस्त्र और फर्जी लाइसेंस कूटरचित लाइसेंस के साथ जेल भेजा जा चुका है, गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में किए सनसनीखेज खुलासे से जल्दी ही साक्ष्य के आधार पर अन्य अवैध शस्त्र धारकों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही।
एस एस पी एसटीएफ ने बताया कि मा मुख्यमंत्री के अपराध मुक्त उत्तराखंड के विजन तथा पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशन में चलाएं जा रहे।
अभियान के अंतर्गत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखंड द्वारा राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानांतरित होकर आए।
शस्त्र लाइसेंसों की वैधता एव सत्यपान की जांच के उपरांत दिनांक 04/06/26 जनपद ऊधम सिंह नगर की काशीपुर कोतवाली में दर्ज एफआईआर संख्या 213/2026 धारा 318(4) , 338,336!3),340,61(2),3(5),111 बी एन एस 2023 पंजीकृत कराया गया था।
उसी मुकदमे की विवेचना के क्रम में दिनांक 10/06/2026 की रात्रि को उत्तराखंड एसटीएफ व जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस ने ज्वाइन आप्रेशन में कारवाई करते हुए।
काशीपुर क्षेत्र से 04 अवैध हथियार व 237 कारतूस एक स्विफ्ट कार से बरामद किए गए थे।
जिन्हें एसटीएफ द्वारा काशीपुर कोतवाली में ले जाकर दाखिल कराया गया था, बरामद अवैध शस्त्र कारतूस कूटरचित लाइसेंस एव वाहन मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त सौरभ अग्रवाल पुत्रगण राकेश अग्रवाल निवासीगण रामनगर रोड़ चामुंडा विहार काशीपुर व दीप्ति अग्रवाल पत्नी सौरभ अग्रवाल निवासी काशीपुर होने पाए गए।
जिस संबंध में फरार अभियुक्त सौरभ अग्रवाल व अन्य की सुरागरसी पतारसी कर तलाश हेतु एस टी एफ की विभिन्न टीमें दबिश दे रही थी इसी क्रम में दिनांक 11/06/2026 की देर रात्रि को एस टी एफ द्वारा रुद्रपुर रोडवेज के पास से काशीपुर में पंजीकृत अभियोग से संबंधित अभियुक्त सौरभ अग्रवाल पुत्र राकेश कुमार अग्रवाल निवासी काशीपुर जनपद ऊधम सिंह नगर एव वाहन चालक।
अमित पाल पुत्र प्रमोद पाल निवासी कटोरताल थाना काशीपुर जनपद ऊधम सिंह नगर को हिरासत में लिया गया तथा इनके कब्जे से 01 पम्प एक्शन बन्दूक आटोमेटिक 12 बोर,01 पिस्टल आटोमेटिक 30 बोर।
पिस्टल आटोमेटिक 32 बोर और 08 कारतूस विभिन्न बोर व दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस टी एफ ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ द्वारा राज्य में फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले की जांच की जा रही है और एसटीएफ द्वारा राज्य में इस संबंध में विभिन्न जनपदों में 03 अभियोग दर्ज कर संलिप्त 07 अभियुक्तों को जेल भेजा गया है।
तथा अब तक 12 अवैध शस्त्र ,315 कारतूस व फर्जी लाइसेंस बरामद किए जा चुके हैं,एस एस पी एसटीएफ ने बताया कि कल रात्रि एसटीएफ को रुद्रपुर क्षेत्र से दो व्यक्तियों के पास भारी मात्रा में अवैध हथियार होने की गोपनीय इनपुट प्राप्त हुआ था।
जिस पर मेरे द्वारा टीम को निर्देशित किया गया था टीम द्वारा दिनांक 11 जून 2026 की रात्रि में कारवाई करते हुए इनके कब्जे से 01 पम्प एक्शन आटोमेटिक बन्दूक 12 बोर, 01 पिस्टल आटोमेटिक 30 बोर।
01 पिस्टल आटोमेटिक 32 बोर सहित 08 कारतूस विभिन्न बोर व दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए हैं।
एस एस पी एसटीएफ द्वारा यह भी बताया गया कि दिनांक 10/06/2026 को काशीपुर क्षेत्र से जो स्विफ्ट कार जिसमें भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बरामद हुए थे वह कार गिरफ्तार किए गए।
अभियुक्त अमित पाल द्वारा सबूतों को मिटाने व साक्ष्य को छुपाने की नियत से काशीपुर में पार्किंग में छुपाकर खड़ी की गई थी, एसटीएफ द्वारा अभियुक्त के कब्जे से पूर्व में बरामद कार की चाबी भी बरामद हुई हैं।
पूछताछ में अन्य लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं जिस सूचना विकसित कर कार्रवाई की जा रही है, उक्त के अतिरिक्त राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानांतरित होकर आए हजारों शस्त्र लाईसेंसो एव उनके धारकों का सत्यापन जारी है, जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे भी लगातार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने कहा कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस राष्ट्रीय सुरक्षा सार्वजनिक शांति एव कानून व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है तथा ऐसे मामलों में उत्तराखंड पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है एसटीएफ द्वारा आमजन से भी अपील की गई है।
यदि किसी भी व्यक्ति को फर्जी अथवा संदिग्ध शस्त्र लाईसेंसो के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो वह तत्काल एसटीएफ को अवगत कराएं सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा।
एसटीएफ को इस मोबाइल फोन नंबर पर जानकारी दी जा सकती है 9412029536, एसटीएफ पुलिस टीम में निरीक्षक विकास चौधरी, निरीक्षक अरुण कुमार, निरीक्षक एम पी सिंह,उप निरीक्षक विपिन चन्द्र जोशी,उप निरीक्षक कृष्ण गोपाल मठपाल।
हेड कांस्टेबल रविन्द्र बिष्ट,हेड कांस्टेबल महेंद्र गिरी,हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सावंत,हेड कांस्टेबल संजय कुमार, सिपाही सोनु पांडे,किशन चंद शर्मा शामिल हैं।