JANVAANI NEWS

ऑपरेशन सवेरा फतेहपुर पुलिस ने दो नशा तस्कर दबोचे चरस और स्मैक बरामद

10 Jul 2026, 12:54 PM • By SONU RANA

नशा तस्करों और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सहारनपुर पुलिस का आपरेशन सवेरा' लगातार काल बनकर टूट रहा है। 

इसी अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए।

दो अलग-अलग स्थानों से दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

पुलिस ने तस्करों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध चरस और स्मैक बरामद की है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पहली कामयाबी रजापुर ग्राम की तरफ फ्लाईओवर के नीचे चेकिंग के दौरान मिली, जहाँ पुलिस टीम (प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा।

उपनिरीक्षक सजल कुमार व हेड कांस्टेबल गौरव चौधरी ने एक तस्कर बुन्दू उर्फ अजाद (निवासी हरिद्वार, उत्तराखण्ड) को दबोचा।

इसके पास से 229 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई, जिसके खिलाफ मु0अ0सं0 275/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में, फतेहपुर पुलिस की दूसरी टीम (प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा, उपनिरीक्षक बबलू कुमार, हेड कांस्टेबल बबलू राणा व कांस्टेबल धनुज कुमार) ने मलायन गेट बस स्टैंड के पास से चेकिंग के दौरान इस्तिकार निवासी ग्राम भैसराव, सहारनपुर नाम के तस्कर को गिरफ्तार किया। 

इसके कब्जे से 15.60 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। इस मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 274/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

सहारनपुर पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देशन में पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 

पुलिस अब इन तस्करों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए इनके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स (खरीददार और सप्लायर) की बारीकी से जांच कर रही है।

Read Original Article