JANVAANI NEWS

ऑपरेशन सवेरा फतेहपुर पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को दबोचा 13.50 ग्राम स्मैक बरामद

14 Jun 2026, 10:04 AM • By SONU RANA

मादक पदार्थों और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सहारनपुर पुलिस का 'प्रहार' लगातार जारी है। 

पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभीषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर के तहत फतेहपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद की है।

फतेहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। 

इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सबरीपुर जाने वाले रास्ते पर स्थित आम के बाग के पास से एक संदिग्ध को घेराबंदी कर दबोच लिया। 

तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से 13.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई पकड़े गए तस्कर की पहचान गुल्लू उर्फ काका पुत्र पवन कुमार, फतेहपुर भादो थाना फतेहपुर, सहारनपुर के रूप में हुई है पुलिस के अनुसार पकड़ा गया।

अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है और उस पर पहले से ही आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत फतेहपुर थाने में 4 मामले दर्ज हैं।

इस बरामदगी के संबंध में थाना फतेहपुर पर अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 220/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया है। 

थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि पुलिस इस अवैध धंधे से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज (नशा कहाँ से लाया जा रहा था और किसे बेचा जाना था) की गहनता से जांच कर रही है। अभियुक्त को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इस कामयाबी में प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा, उपनिरीक्षक उपनिरीक्षक बबलू कुमार, हेड कांस्टेबल बबलू राणा और कांस्टेबल कुलदीप की मुख्य भूमिका रही।

Read Original Article