JANVAANI NEWS

ऑपरेशन सवेरा शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार 150 ग्राम चरस बरामद

06 Jul 2026, 12:06 PM • By SONU RANA

पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन सवेरा  नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर के तहत थाना फतेहपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान।

प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने कमेशपुर अंडरपास के पास से दोपहर करीब सवा बारह बजे एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को रोका। 

कार की तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके कब्जे से 150 ग्राम अवैध चरस बरामद की, जिसके बाद कार सवार शातिर नशा तस्कर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। 

पकड़े गए आरोपी की पहचान 31 वर्षीय मुरसलीन, पुत्र दिलशाद, निवासी ग्राम बन्दरजुडा, थाना बुग्गावाला, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। 

पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट कार को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है।

वहीं गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना फतेहपुर पर मु.अ.सं. 266/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा, उप-निरीक्षक शेषपाल सिंह, हेड कांस्टेबल प्रेम चौधरी और रिक्रूट कांस्टेबल आकाश कुमार की टीम अब।

इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स की गहनता से जांच कर रही है।

और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Read Original Article