शहर से एक बड़ा मामला सामने आया है, रुद्रपुर के भूत बंगला में स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर के ईदुल अजहा के दूसरे दिन उस समय हड़कंप मच गया जब मंदिर के नजदीक मांस के अंश फेंके दिखाई दिए।
मंदिर के नजदीक मांस के अंश पड़े मिलने पर स्थानीय लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया, इस मामले से माहौल तनाव पूर्ण हो गया और स्थानीय लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया।
जिसके बाद शहर विधायक शिव अरोरा भी मौके पहुंचे और उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करते हुए सख्त कार्रवाई अमल लाने के निर्देश दिए।
पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश शुरू कर दी और जो मामला सामने आया उसे जानकार हैरानी होगी।
दर असल यह मांस के टुकड़े किसी और नहीं बल्कि उत्तराखंड पुलिस के निलंबित एक पुलिस कर्मी अज़ीम खान ने फेंके थे।
पुलिस ने सारी हकीकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर उजागर कर दी , और एक स्थानीय युवक की तहरीर पर आरोपी पुलिस कर्मी अज़ीम खान के गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
जिसे का अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, अब सवाल यह उठता है कि जिन कंधों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई वो कानून व्यवस्था को तार तार कर रहे हैं, और शहर का शांत माहौल तनाव पूर्ण करने का काम कर रहे हैं।
जनपद ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति का सख्त संदेश है आरोपी चाहे कोई पुलिस कर्मी हो या आमजन कानून सबके लिए एक समान है।
और तनाव पूर्ण माहौल पैदा करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।