JANVAANI NEWS

पुलिस ने वांछित वारंटी अभियुक्त लक्ष्मीचंद को किया गिरफ्तार

08 Jul 2026, 12:12 PM • By SONU RANA

जनपद में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। 

प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज मुखबिर की सूचना पर ग्राम ढालवाला उर्फ शहजादपुर से एक वारंटी अभियुक्त लक्ष्मीचंद पुत्र सरजीत को गिरफ्तार कर लिया गया। 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना फतेहपुर में मारपीट, घर में घुसकर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं (धारा 323/452/504/506 भादवि) के तहत मुकदमा दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। 

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के साथ उप-निरीक्षक बबलू कुमार, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल अमन कुमार शामिल रहे।

जिन्होंने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Read Original Article