JANVAANI NEWS

मिशन शक्ति के तहत मनचले पर पुलिस का शिकंजा शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार

14 Jun 2026, 10:45 AM • By SONU RANA

छुटमलपुर में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति फेस-05 के अंतर्गत थाना फतेहपुर पुलिस ने एक सख्त कार्रवाई की है।

पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो स्थानीय युवती से जबरन बातचीत करने का दबाव बना रहा था और शांति व्यवस्था बिगाड़ने पर उतारू था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना फतेहपुर की 'एंटी रोमियो प्रभारी मिथिलेश राठौर को सूचना मिली थी कि एक युवक क्षेत्र में एक युवती को परेशान कर रहा है और माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर युवक को समझाने का प्रयास किया हालांकि युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गया।

जिससे शांति व्यवस्था भंग होने का खतरा पैदा हो गया था शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस द्वारा आरोपी का चालान धारा 170/126/135 बीएनएसएस में किया गया है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित (पुत्र राजेश) निवासी ग्राम दतौली मुगल, थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उम्र लगभग 19 वर्ष के रूप में हुई है।

इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली थाना फतेहपुर पुलिस टीम में मिशन शक्ति प्रभारी महिला उपनिरीक्षक मिथिलेश राठौर, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार और रिक्रूट महिला आरक्षी बीरवती शामिल रहे।

Read Original Article