सुरक्षा और यातायात को लेकर आईजी कुमाऊं एवं एसएसपी नैनीताल ने की अहम ब्रीफिंग।
पुलिस बल को सुदृढ़ सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश।
आगामी "श्री कैंची धाम स्थापना दिवस मेला-2026" को सकुशल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने अपनी कमर कस ली है।
आज, 12 जून 2026 को मेडिकल कॉलेज हल्द्वान में श्रीमती निवेदिता कुकरेती कुमार पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र, नैनीताल की अध्यक्षता तथा श्री ललित मोहन रायल जिलाधिकारी नैनीताल।
एवं डॉ. मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के नेतृत्व में मेला ड्यूटी में तैनात समस्त अधिकारियों एवं पुलिस बल को सुरक्षा, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण ब्रीफिंग आयोजित की गई।
मंदिर परिसर, बैरियरों, पार्किंग स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर सघन एंटी-सबोटाज एवं बीडीएस चेकिंग।
प्रभावी यातायात एवं डायवर्जन प्लान लागू
पार्किंग, शटल सेवा, खोया-पाया केंद्र एवं मीडिया प्रबंधन की विशेष व्यवस्था
04 सुपर जोन एवं 14 जोन में व्यापक पुलिस तैनाती।
सभी जोनल एवं सुपर जोनल अधिकारियों को व्यक्तिगत निरीक्षण एवं ब्रीफिंग के निर्देश
मेले के दौरान 03 SSP/SP, 08 Addl. SP, 14 CO, 26 निरीक्षक/थानाध्यक्ष, 146 SI/ASI, 475 HC/Constable, 455 रिक्रूट कांस्टेबल, 02 कंपनी CAPF, 02 कंपनी 02 प्लाटून PAC सहित SDRF, Fire एवं BDS की टीमें तैनात रहेंगी।
नैनीताल पुलिस सभी श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा मेला व्यवस्था को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।