दिल्ली में जंतर मंतर से संसद तक शांतिपूर्ण पार्लियामेंट मार्च पर दिल्ली पुलिस की बर्बर कार्यवाही, पुलिस द्वारा लड़कियों से बदसलूकी एवं बदतमीजी के खिलाफ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जनसहयोग से नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस की वीभत्स एवं क्रूरतम कार्रवाई और केन्द्र सरकार की दमनकारी कार्यवाही का विरोध करते हुए।
आज आम आदमी कार्यकर्ताओं ने जनसहयोग से भगत सिंह चौक से बाटा चौक होते हुए गल्ला मंडी तक नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला। इस बीच उन्होंने शहर के लोगों से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाली तख्तियों पर हस्ताक्षर करवाए।
इस मौके पर आम आदमी प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष व्यापारी ने केंद्र की दमनकारी कार्यवाही की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ये बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी माँग को सुनने की बजाय उनके साथ जो क्रूरता की गई वह निंदनीय है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष कुमाऊँ जसपाल सिंह जी ने महिलाओं और लड़कियों से हुई बदसलूकी पर रोष जताया और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्यवाही की मांग की। प्रेरणा गर्ग ने भी महिलाओं और लड़कियों पर हुई बदतमीजी के लिए दिल्ली पुलिस की कड़ी आलोचना की।
राजकुमारी यादव ने बच्चों पर हुई बर्बर को अंग्रेजी शासन से भी बुरा बताया। प्रदेश समन्वय समिति सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने बच्चों की मांगों को जायज बताया और इस क्रूर कार्यवाही के लिए पुलिस एवं प्रशासन की कड़ी आलोचना की।
विधानसभा अध्यक्ष विजय सिंह ने दिल्ली पुलिस द्वारा लड़कियों से की गई बदसूलकी को घिनौना कृत्य बताया ।
उन्होंने मांग की कि ऐसे लोगों पर तुरंत कार्यवाही करते हुए बर्खास्त करना चाहिए और जिम्मेदार शासन व्यवस्था को तुरन्त कार्यवाही करनी चाहिए।
उन्होंने भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की पुरजोर मांग की। इस मौके पर महिला विंग की उपाध्यक्ष विद्या रावत।
सभी ने एक आवाज में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की ओर दिल्ली पुलिस की बर्बरता की कड़ी निंदा की और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई गई।