JANVAANI NEWS

यमकेश्वर विधानसभा में उत्तराखंड के भविष्य को लेकर हिमालय क्रांति पार्टी का जनसंपर्क अभियान

21 Jul 2026, 10:48 PM • By M SALEEM KHAN

यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में हिमालय क्रांति पार्टी ने जनसंपर्क अभियान के तहत जनता से संवाद किया। 

इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव ने उपस्थित लोगों को हिमालय क्रांति पार्टी की विचारधारा, विजन और उत्तराखंड के भविष्य को लेकर पार्टी की सोच से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि हिमालय क्रांति पार्टी का उद्देश्य उत्तराखंड का समग्र विकास, युवाओं के रोजगार, बेहतर शिक्षा।

स्वास्थ्य सेवाओं और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना है, ताकि राज्य का विकास जनता की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं के अनुरूप हो सके।

जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी अपने क्षेत्र की समस्याओं और सुझावों को पार्टी पदाधिकारियों के समक्ष रखा। 

पार्टी ने विश्वास दिलाया कि जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

हिमालय क्रांति पार्टी का संदेश है— एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड।

Read Original Article