JANVAANI NEWS

राहुल गांधी अखिलेश यादव की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या सपा नेता तजिंदर सिंह विर्क

21 Jul 2026, 10:13 PM • By M SALEEM KHAN

देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिशत राहुल गांधी की गिरफ्तारी के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों ने आज पीएम आवास पर धरना प्रदर्शन किया।

घंटों तक वरिष्ठ नेताओं ने धरना दिया जिसके बाद दिया पुलिस ने इन नेताओं को पीएम आवास के पास गिरफ्तार कर लिया।

इस गिरफ्तारी को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तजिंदर सिंह विर्क ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और इन गिरफ्तारियों को लेकर इसे लोकतंत्र की हत्या क़रार दिया।

विर्क ने सपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कहा तुम एक राहुल गांधी और अखिलेश यादव को गिरफ्तार करोंगे तो सड़कों पर लाखों राहुल और अखिलेश उतर आएंगे और तुम्हारी तानाशाह सरकार की चुले हिला देंगे।

विर्क ने आक्रोश में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पतन शुरू हो गया है और जल्द ही तख्ता पलट हो जाएगा जो लोग छात्रों के साथ बर्बता पूर्ण रवैया कर रहे।

यही छात्रा इस सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होंगे उन्होंने कहा अन्याय जल्द दिनों तक फलता फूलता नहीं है जब देश का युवा मुठ्ठी बंद करता है।

अच्छे अच्छे तानाशाह घुटनों पर आ जाते हैं , उन्होंने क्रोधित होते हुए कहा कि जब जुल्म बढ़ते हैं तो मुठ्ठियां को खोल दिया जाता है और तानाशाही को जवाब दिया जाता है।

और देश के युवाओं ने इसकी शुरुआत कर दी है,नये सूरज का आगाज हो चुका है और उसकी किरणें देश भर में फैल गई है।

Read Original Article