ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में हुई फायरिंग और #तोड़फोड़ की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया।
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू राठौर उर्फ जूड़ी, यश सिंह और सोहेल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल_अपचारी को संरक्षण में लिया गया। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने कृष सिंह के घर पहुंचकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोदी मैदान क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा।
तलाशी के दौरान मुख्य आरोपी सोनू राठौर उर्फ जूड़ी के कब्जे से एक #अवैध_तमंचा (.315 बोर), 6 खोखा कारतूस तथा बाल अपचारी के पास से एक तमंचा और 2 जीवित कारतूस बरामद हुए।
इसके अलावा 3 #मोबाइल_फोन भी जब्त किए गए हैं। मामले में पहले ही गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।
पुलिस ने सोनू राठौर उर्फ जूड़ी के खिलाफ #आयुध_अधिनियम के तहत अलग मुकदमा भी दर्ज किया है।
वहीं फरार आरोपी अनुज उर्फ मुदिया, सुमित बंगाली और अन्य की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
ऊधम सिंह नगर पुलिस ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त_कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।