शहर को जलभराव से निजात मिलने के आसार नजर आ रहे हैं, शहर विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में इस मामले को विस्तार से जानकारी देते हुए।
बताया कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र को जल्द ही जलभराव से निजात मिलेगी उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए।
कहा कि रुद्रपुर को आने वाले कुछ महीने में ही जलभराव जैसे संकट का सामना नहीं करने पड़ेगा इसके लिए उन्होंने एक ओर संकल्प पूर्ण होने पर शासन और सीएम धामी का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने बताया कि रुद्रपुर में जलभराव से निपटने के लिए 786.73 करोड़ की डीपीआर स्वीकृत हो गई और इस दिशा में आने वाले कुछ महीने में काम भी शुरू हो जाएगा।
उन्होंने कहा विधायक बनाने के बाद रुद्रपुर शहर में जलभराव से निजात दिलाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विशेष आग्रह किया।
जिसके बाद मुख्यमंत्री ने इसे अपनी घोषणा में शामिल किया और जलभराव से निजात दिलाने के उन्होंने अथक प्रयास किए।
जिसके शहर की सम्मानित जनता के लिए बड़ी राहत खबर है,अब आम जनमानस सहित व्यापारियों को जलभराव से निजात मिलेगी और जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन सेवा का संकल्प लिया है और जन प्रिय मुख्यमंत्री आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निरंतर विकास को गति प्रदान कर रहे हैं।
उन्होंने कहा जनता के द्वारा दिए गए एक एक वोट का मेरे संकल्प को पूरा करने की अहम प्रथामिकता है।
और रुद्रपुर में किसी भी तरह उत्पन्न होने वाली समस्या से गंभीरता से निपटा जाएगा।