शहर में आज (कल) सुबह से झमाझम बारिश से शहर का मुख्य बाजार जलमग्न हो गया, सड़कों पर पानी ने जमकर बवाल मचाया।
शहर के मुख्य बाजार सहित गांधी पार्क की मुख्य सड़कों पर पानी के सेलब से राहागीरो को भारी परेशानी का सामना करना पड़।
गौरतलब हो कि रुद्रपुर नगर निगम ने शहर के मुख्य बाजार से जल निकासी के करोड़ों रुपए खर्च किए थे।
लेकिन उस समय नगर निगम रुद्रपुर के दावों की पोल खुल गई जब शहर की सड़कों पर पानी भर गया।
शहर में जल भराव से राहगीरों को कड़ी मुशक्कत का सामना कर पड़ा स्थानीय जनप्रतिनिधि की कार्यप्रणाली पर आमजन से जमकर सवालिया निशान लगाए लोगों का कहना था।
कि नगर निगम रुद्रपुर करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद जल भराव से निजात दिलाने में पूरी तरह असफल रहा इसके अलावा श्री राम नाम से घोषित गांधी पार्क में जल भराव से स्थिति बुरी तरह प्रभावित हो गई।
पिछले साल ही नगर निगम रुद्रपुर ने मुख्य बाजार में जल भराव से निपटने के सरकार के करोड़ों रुपए खर्च किए थे लेकिन स्थिति ज्यों कि त्यों बनी हुई है।