वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख लगातार जारी है पंतनगर कोतवाली पुलिस ने लाखों की चोरी की वारदात का खुलासा किया है, शातिर दिमाग चोर को करीब 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के विश्लेषण और सटीक सुरागरसी पतारसी से पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।
पुलिस चोर के कब्जे से 160 ग्राम सोने के आभूषण, और 01 किलो चांदी के आभूषण एव चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शातिर दिमाग चोर को शिकंजे में लिया गया है एक अन्य आरोपी की खोजबीन की जा रही है चोरी की नगदी बैंक खातों में जमा करने की बात भी सामने आई है।
और संबंधित खातों को फ्रीज कराने की कार्रवाई की जा रही है एस एस पी गणपति ने बताया कि वादी प्रकाश चन्द्र पुत्र हीरा चन्द्र निवासी शातिपुरी नम्रता एक ब्लांक न 01 थाना पंतनगर में सूचना दी थी।
कि दिनांक 15/06/2026 की रात्रि अज्ञात चोर उनके नवनिर्मित मकान की खिड़की की ग्रिल एव जाली हटाकर घर के भीतर प्रवेश कर गए और अलमारी में रखे।
उनकी पत्नी मां एव बहूं के सोने चांदी के आभूषण और करीब 07/08 लाख रुपए नकद चोरी कर ले गए, इस सूचना के आधार पर थाना पंतनगर पुलिस ने मुकदमा संख्या 113/2026 धारा 305(ऐ), 331)4) भारतीय न्याय सहित बी एन एस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह के अपराध मुक्त देवभूमि के संकल्प को साकार करने हेतु इस घटना के अनावरण के लिए त्वरित 04 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया टीमों के अथक प्रयास से इस घटना का खुलासा हुआ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर डॉ उत्तम सिंह नेगी और पुलिस उपाधीक्षक पंतनगर की अगुवाई में गठित पुलिस टीमों ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहनता से विश्लेषण किया।
और तकनीकी साक्ष्यों का संकलन तथा सटीक सूचना के आधार पर दिनांक 15/07/2026 को अभियुक्त अंजय उर्फ अज्जू पुत्र मोहन सिंह निवासी गड़रिया थाना किच्छा जनपद ऊधम सिंह नगर उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी किए गए 160 ग्राम सोने के आभूषण लगभग 60 तोला,01 किलो चांदी के आभूषण, भगवान गणेश एव माता लक्ष्मी की मूर्तियां पायल,बिछुए, कमरबंद सहित मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उक्त मोटरसाइकिल ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से चोरी की गई थी तथा उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की वारदातें को अंजाम दिया करते थे पुलिस ने बताया कि आरोपी ने इस बात को स्वीकार किया है।
कि चोरी की गई लगभग 07 लाख रुपए की रकम अपने बैंक खातों में जमा कराई थी जिन खातों को फ्रीज कराने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है घटना में एक अन्य आरोपी की भागीदारी सामने आई है।
जिसकी पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है पुलिस के मुताबिक आरोपी अंजय उर्फ अज्जू का अपराधिक इतिहास रहा है पहले भी आरोपी के खिलाफ चोरी नकबजनी एव आयुध अधिनियम सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है।