JANVAANI NEWS

थाना दिवस पर आमजन से रुबरु हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत

07 Jul 2026, 03:53 PM • By M SALEEM KHAN

जनता और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित थाना दिवस में ऊधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति का संवेदनशील और जनहितैषी स्वरूप देखने को मिला। 

थाना दिनेशपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान उस समय विशेष माहौल बन गया जब एसएसपी अजय गणपति ने बंगाली समाज के लोगों से उनकी मातृभाषा बांग्ला में संवाद किया। 

अपनी भाषा में पुलिस अधिकारी को बात करते देख फरियादियों की झिझक दूर हो गई और उन्होंने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। एसएसपी के इस आत्मीय व्यवहार की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से यातायात व्यवस्था और नशे से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। एसएसपी ने सभी मामलों का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी एवं संबंधित पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि थाने आने वाले प्रत्येक पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए। 

शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से धरातल पर दिखाई देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

थाना दिवस के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और पुलिस-जनता के बीच विश्वास कायम करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Read Original Article