JANVAANI NEWS

22 पव्वे देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

14 Jun 2026, 10:27 AM • By SONU RANA

मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ सहारनपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। 

अपराधियों की धरपकड़ के लिए जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 

इसी कड़ी में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में थाना फतेहपुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार, फतेहपुर पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से अवैध शराब की तस्करी की पुख्ता सूचना मिली। 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम फतेहपुर भादो में बिजलीघर से हलवाना रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की और ट्यूबवेल के सामने से अभियुक्त विकास (पुत्र स्व. पुष्पेंद्र, निवासी: ग्राम फतेहपुर भादो) को दबोच लिया। 

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 22 अदद पाऊच (पव्वे) अवैध देशी शराब 'ग्रैंड मास्टर' उत्तर प्रदेश मार्का बरामद हुई। 

पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Read Original Article